मुंबई : (Mumbai) मुंबई महानगरपालिका (Mumbai Municipal Corporation) ने मुंबई शहर और उपनगरों को स्वच्छ रखने के लिए अभियान चला रखा है। मनपा के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने ‘पिंक आर्मी’ बनाई है। इसमें 9,600 से अधिक महिला सफाई कर्मी शामिल हैं। इनके माध्यम से 5 मई से 28 मई 2025 के बीच 150 टन मलबा, 180 कबाड़ और 360 टन से अधिक कचरा हटाया गया है।
मुंबई में स्वच्छता बरकरार रहे इसके लिए मनपा आयुक्त भूषण गगरानी (Municipal Commissioner Bhushan Gagrani) के निर्देशानुसार सफाई के लिए अभिनव पहल लागू की जा रही है। इसी आधार पर मुंबई महानगर क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। यह अभियान विशेष रूप से रेलवे स्टेशनों, मुख्य सड़कों, व्यस्त स्थानों और प्रमुख निर्माण परियोजनाओं के पास के क्षेत्रों में लागू किया जा रहा है. इसके लिए अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
पिंक आर्मी अभियान (Pink Army campaign comprises) में मनपा की कुल 13,500 कर्मचारियों में से 70 प्रतिशत से अधिक महिला सफाई कर्मचारियों का समावेश है। पिंक आर्मी अभियान में विशेष रूप से रेलवे स्टेशनों, मुख्य सड़कों, व्यस्त स्थानों और प्रमुख निर्माण परियोजनाओं के पास के क्षेत्रों में लागू किया जा रहा है। इस अभियान में अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।


