spot_img

Fatehpur : शादी का झांसा देकर चार साल तक विवाहिता से दुष्कर्म, आराेपित ने कर ली दूसरी शादी

फतेहपुर : (Fatehpur) जाफरगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक पर शादी का झांसा देकर चार वर्षों से दुष्कर्म करने का आराेप महिला ने लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार काे मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

जाफरगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में रहने वाली शादीशुदा महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि बगल के गांव में रहने वाले अखिलेश ने चार वर्ष पूर्व मुझे पत्नी बनाकर अपने साथ रखा। लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब गर्भ ठहर गया तो मुझसे छिपकर 20 दिन पूर्व उसने दूसरी शादी कर ली। अब उसका पति भी उसे रखने काे तैयार नहीं हैं। पीड़ित महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को अपनी आपबीती बताई कि आरोपी अखिलेश ने किस तरह उसके साथ धाेखा किया है।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर आराेपित की तलाश शुरू कर दी है।

Explore our articles