spot_img

Mumbai : ठाणे में आरटीई प्रवेश सीमा अब 9 जून

मुंबई : (Mumbai) शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए ‘आरटीई 25 प्रतिशत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत चरण संख्या 4 में चयनित छात्रों के लिए प्रवेश पूरा करने के लिए अभिभावकों को विस्तार दिया गया है। इससे पहले 29 मई 2025 तक की समय सीमा दी गई थी, लेकिन अभिभावकों की प्रतिक्रिया को देखते हुए और कुछ अधूरी प्रवेश प्रक्रिया को एक अवसर देने के लिए अब यह समय सीमा बढ़ाकर 09 जून 2025 कर दी गई है।

जिला परिषद ने आज आव्हान किया है कि चरण क्रमांक 4 में चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों ने यदि अभी तक प्रवेश पूरा नहीं किया है, तो वे आवंटन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निकटतम सत्यापन केंद्र पर जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें। यह विस्तार अंतिम है और 09 जून 2025 के बाद कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी अभिभावकों को समय पर प्रवेश की पुष्टि करनी चाहिए।

ठाणे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोहन घुगे और शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) बालासाहेब रक्षे ने अपील की कि, “शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है। आरटीई के तहत यह प्रवेश अवसर सभी पात्र विद्यार्थियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों को समय पर और नियमित तरीके से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए।” ठाणे जिले में सभी पंचायत समिति और नगर निगम के अंतर्गत कुल 627 पात्र स्कूल हैं और कुल 11 हजार 320 रिक्तियां उपलब्ध हैं और अब तक 8 हजार 539 में प्रवेश दिया जा चुका है।

Explore our articles