spot_img

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का जलवा बरकरार, डिजिटल प्रीमियर जून में

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ (Actor Rajkumar Rao’s film ‘Bhool Chook Maaf’) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कॉमेडी और रोमांस से भरपूर इस फिल्म की कहानी टाइम लूप जैसी रोचक अवधारणा पर आधारित है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म की कमाई अब 50 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक ‘भूल चूक माफ’ ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी पहले गुरुवार को 3.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 44 करोड़ रुपये हो गया है। शनिवार और रविवार को इस फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है। करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का बजट 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। दिनेश विजान इस फिल्म के निर्माता हैं।

राजकुमार राव और वामिका गब्बी (Rajkummar Rao and Vamika Gabbi) की जोड़ी पहली बार फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में नजर आई है, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। दोनों की केमिस्ट्री को काफी सराहा जा रहा है। फिल्म में संजय मिश्रा, सीमा पाहवा, जाकिर हुसैन, रघुबीर यादव, इश्तियाक खान और अनुभा फतेहपुरिया जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। सिनेमाघरों में दमदार कमाई के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर आने की तैयारी में है। ‘भूल चूक माफ’ का डिजिटल प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर जून के मध्य में किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी सटीक रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है।

Explore our articles