spot_img

New Delhi : लंदन और एथेंस सहित 10 नए अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करेगी इंडिगो

नई दिल्ली : (New Delhi) एयरलाइन इंडिगो (Airline IndiGo) चालू वित्त वर्ष 2025-26 में लंदन और एथेंस सहित 10 नए अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने को तैयार है। इस कदम से एयरलाइन का वैश्विक नेटवर्क सिर्फ एक साल में 40 से 50 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक पहुंच जाएगा। एयरलाइन का लक्ष्य वित्त वर्ष 2024-25 में 100 से अधिक नए मार्गों के जरिए 40 अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों और 20 भारतीय शहरों को जोड़ना है, जिससे भारत की 90 फीसदी आबादी तक इसकी पहुंच और बढ़ जाएगी।

इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) पीटर एल्बर्स (Peter Elbers) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कंपनी के आगामी अंतरराष्ट्रीय विस्तार में एम्स्टर्डम (Netherlands), मैनचेस्टर (UK), कोपेनहेगन (Denmark), सिएम रीप (Cambodia) और मध्य एशिया के चार गंतव्यों के लिए नए मार्ग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय विमानन क्षेत्र में जबरदस्त अवसर हैं, जहां बढ़ती मांग के साथ-साथ तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास भी हो रहा है। उन्‍होंने कहा कि जुलाई से इंडिगो मुंबई से मैनचेस्टर और एम्स्टर्डम के लिए लीज पर लिए गए बोइंग 787-9 विमानों का उपयोग करके सीधी उड़ानें शुरू करेगी। मैनचेस्टर मार्ग इंडिगो के लंबी दूरी के परिचालन में प्रवेश को भी चिह्नित करेगा।

Explore our articles