spot_img

Araria : दो लाख नगद और स्वर्णाभूषण के साथ 19 साल की बेटी के अपहरण का मामला मां ने कराया दर्ज

अररिया : (Araria) फारबिसगंज थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा गांव की एक महिला ने अपने 19 साल की बेटी के अपहरण का मामला थाना में दर्ज कराया है।थाना में दिए आवेदन में गांव के ही 26 वर्षीय राजा कुमार पिता भीम प्रसाद साह सहित परिवार के पांच नामजद लोगों के खिलाफ अपहरण करने का आरोप लगाया गया है।

थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में उन्होंने घर में रखा दो लाख रूपये नगद एवं दो भरी सोना का जेवर,पांच भरी चांदी के जेवरात लेकर भगाने की बात कही।आवेदन में खोजबीन करने पर राजा कुमार द्वारा लड़की को भगा कर ले जाने की जानकारी मिलने की बात कही।मामले में उन्होंने राजा कुमार के अलावा 32 वर्षीय राजेश साह पिता भीम प्रसाद साह,55 वर्षीया मुन्नी देवी पति भीम प्रसाद साह,30 वर्षीया मौनी कुमारी पति राजेश साह और भीम प्रसाद साह पिता स्व. राम प्रसाद साह पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है।

मामले को लेकर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग हाेने की बात करते हुए थाना में मामला दर्ज कर जांच करने की बात कही।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles