spot_img

Chandigarh : हरियाणा में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती

चंडीगढ़ : (Chandigarh) हरियाणा सरकार के नियुक्त किए गए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। हाई कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 28 मई तय की है। हालांकि सोमवार की शाम सूचना आयुक्तों का शपथ ग्रहण हो चुका है।

हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद को हरियाणा का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। इसके अलावा अमरजीत सिंह, नीता खेड़ा, कर्मवीर सैनी व संजय मदान को सूचना आयुक्त नियुक्त किया है। सोमवार को शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले हाई कोर्ट के वकील जगमोहन भट्टी ने एक याचिका दायर करते हुए कहा कि जिन व्यक्तियों को सूचना आयुक्त बनाया गया है वह हरियाणा के सत्तारूढ़ राजनीतिक दल से संबंधित हैं। यह संविधान के नियमों का उल्लंघन है। याचिका में इन नियुक्तियों पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई। हाई कोर्ट की रजिस्ट्री ब्रांच में भट्टी की याचिका में कुछ तकनीकी खामियां बता दी। जिसके बाद भट्टी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष पेश हुए और शपथ ग्रहण से पहले इस याचिका पर सुनवाई की मांग की। मुख्य न्यायाधीश ने इस मामले की सुनवाई 28 मई तय की है।

Deoria : महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया : दयाशंकर सिंह

देवरिया : (Deoria) उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh, the Minister of State for Transport (Independent...

Explore our articles