spot_img

Amethi : एक ही घर के 3 लोगों की मौत की खबर सुनकर पीड़ित के घर पहुंचे अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा

अमेठी : (Amethi) अमेठी जिले के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र (Jagdishpur Kotwali area of ​​​​Amethi district) अंतर्गत कस्बे के ही पालपुर मोहल्ले के रहने वाले कौशल परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है । इस परिवार के एक साथ तीन लोगों की अस्थि विसर्जन के दौरान गंगा नदी में डूबने से मौत हो चुकी है। जबकि एक अन्य व्यक्ति सदस्य का इलाज रायबरेली में चल रहा है। इस बात की सूचना जैसे ही अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा (Amethi MP Kishori Lal Sharma) को लगी। वह तत्काल नई दिल्ली से अमेठी के लिए रवाना हो गए और देर रात अमेठी जिले के जगदीशपुर कस्बा स्थित पालपुर पीड़ित के घर पहुंच गए।

उल्लेखनीय है कि रविवार की सुबह करीब 9:30 बजे रायबरेली जनपद के डलमऊ स्थित गंगा के घाट पर जगदीशपुर कस्बे से अस्थि विसर्जन करने गए एक ही परिवार के नौ लोगों में से चार लोग गंगा नदी में डूब गए जिसमें से तीन की मृत्यु हो गई है और एक अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इसी सूचना पर की देर रात कांग्रेस पार्टी से अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा नई दिल्ली से चलकर जगदीशपुर कस्बे के पालपुर स्थित कौशल परिवार के घर पर पहुंचे। जहां पर तीनों मृतकों की लाश रखी हुई थी। किशोरी लाल शर्मा ने मुलाकात करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया। साथ ही परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान किशोरी लाल शर्मा ने रायबरेली स्थित अस्पताल के डॉक्टर से वार्ता भी किया। जहां पर कौशल परिवार के चौथे व्यक्ति का इलाज चल रहा है। किशोरी लाल शर्मा ने डॉक्टर से किसी भी प्रकार की कोताही और लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। अमेठी सांसद काफी समय तक पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात कर उनके दुख में सम्मिलित हुए।

रविवार की सुबह पिता–पुत्र और चाचा एक साथ तीनों की लाश जब घर से उठी तो सिर्फ रुदन क्रंदन ही वहां पर सुनाई पड़ रहा था। मौके पर मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थी। सभी यह कह रहे थे कि ईश्वर इस प्रकार किसी को भी निर्दयता से तकलीफ न दें।

Explore our articles