spot_img

Jalaun : आईआईटी में प्रवेश नहीं मिला तो युवक ने फांसी लगाकर दी जान

जालौन : (Jalaun) जिले के उरगांव में रहने वाले युवक मोहित काे जब आईआईटी में प्रवेश नहीं मिला ताे इससे आहत हाेकर उसने शनिवार काे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सफलता न मिलने से आहत होकर घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

मृतक के परिजनों के मुताबिक, मोहित पिछले कुछ समय से आईआईटी में दाखिले की तैयारी कर रहा था। वह इस उम्मीद में था कि उसे इस बार किसी अच्छे संस्थान में दाखिला मिल जाएगा लेकिन जब उसे प्रवेश नहीं मिला, तो वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगा।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को मोहित ने घर में ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जब परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा, तो तत्काल उसे नीचे उतारा और पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम किया गया।
परिजनों का कहना है कि मोहित पढ़ाई-लिखाई में होनहार था। भविष्य को लेकर गंभीर था लेकिन प्रवेश न मिल पाना वह बर्दाश्त नहीं कर सका। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

Mumbai : विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में नंगे पैर दिखे राम चरण

मुंबई : (Mumbai) विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना (Vijay Deverakonda and Rashmika Mandanna) की शादी के भव्य रिसेप्शन में फिल्मी सितारों का जमावड़ा देखने...

Explore our articles