spot_img

Palwal : नाबालिग से छह साल तक रेप किया रेप, गर्भपात भी कराया

पलवल : (Palwal) पलवल में एक नाबालिग लड़की के साथ लगातार छ साल तक रेप का मामला शनिवार को सामने आया है। पीड़िता अब 19 साल की हो गई है। उसने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप करता रहा।

पीड़िता ने बताया कि 2019 से अरबाज नाम का युवक उसके साथ रेप कर रहा था। वह उस समय नाबालिग थी। आरोपी जान से मारने की धमकी देता था। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। वह उसे ब्लैकमेल करता रहा। अब जब पीड़िता ने परिजनों को इस बारे में बताया तो उन्होंने आरोपी से शिकायत की। इस पर आरोपी ने अवैध हथियार से हवाई फायर कर धमकी दी। सदर थाना प्रभारी सुंदरपाल ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप, एक्सटोर्शन, छेड़छाड़, गर्भपात कराने और अवैध हथियार से धमकी देने का केस दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।

Explore our articles