spot_img

Mumbai : मुंबई में मोनिन कॉफी क्रिएटिविटी कप 2025 का समापन

मुंबई : (Mumbai) मोनिन कॉफी क्रिएटिविटी कप (एमसीसीसी) 2025 के दिल्ली और मुंबई रीजनल राउंड्स का सफल समापन हो चुका है, जिसमें देश के सबसे हुनरमंद कॉफी प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया। प्रीमियम सिरप्स और बेवरेज सॉल्यूशंस की दुनिया में एक जाना-माना नाम मोनिन इंडिया ने इस प्रतियोगिता के जरिए बरिस्तास को अपनी कल्पना, कौशल और फ्लेवर इनोवेशन की कला दिखाने का मंच दिया। रीजनल और नेशनल दोनों स्तरों पर विजेताओं को आकर्षक इनाम मिलेंगे, और ग्रैंड फिनाले के विजेता को एक खास ग्लोबल कॉफी एक्सपीरियंस और अंतर्राष्ट्रीय कॉफी फर्म विज़िट का मौका मिलेगा। इस साल की थीम, “अल्केमी ऑफ फ्लेवर्स: ए फ्यूजन ऑफ मोनिन एंड एक्सक्लूसिव कॉफी” थी, जिसका उद्देश्य कॉफी में फ्लेवर और क्रिएटिविटी के मेल की कला को उजागर करना था।

दिल्ली और मुंबई के रीजनल फाइनलिस्ट अब बेंगलुरु राउंड के विजेताओं के साथ मिलकर मोनिन कॉफी क्रिएटिविटी कप के नेशनल फिनाले में हिस्सा लेंगे। यह ग्रैंड फिनाले 10 जून को जयपुर में आयोजित होगा, जहाँ देश के सबसे प्रतिभाशाली कॉफी प्रोफेशनल को अल्टीमेट चैंपियन के तौर पर ताज पहनाया जाएगा। विजेता फिर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 9 सितंबर 2025 को मलेशिया के कुआलालंपुर में होने वाले मोनिन कॉफी क्रिएटिविटी कप एशिया फाइनल्स में भाग लेंगे, जहाँ एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ बरिस्तास से उसका मुकाबला होगा।

2025 संस्करण की सफलता पर अपने विचार साझा करते हुए, मोनिन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर, जर्मेन अरॉड ने कहा, “हम इस साल फिर से मोनिन कॉफी क्रिएटिविटी कप लेकर आए हैं, और हमें इस पर गर्व है। यह पहल उभरते हुए प्रतिभाशाली लोगों को एक शानदार मंच देने के लिए बनाई गई है, जिससे उन्हें अधिक पहचान और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच मिल सके।

Explore our articles