spot_img

Mumbai : मुंबई में आग लगने से 1 की मौत, 6 घायल

मुंबई : (Mumbai) देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के अंधेरी पश्चिम के लोखंडवाला इलाके में अशोक अकादमी लेन के पास स्थित आठ मंजिला ब्रोक लैंड बिल्डिंग में शनिवार की रात 2.39 बजे भीषण आग लग गई। इस घटना में एक 34 वर्षीय महिला की दम घुटने से मौत हो गई. जबकि 6 लोग घायल हो गए।

मुंबई फायर विभाग के अनुसार एक ग्राउंड-प्लस-आठ मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आग लगी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग पहली मंजिल तक ही सीमित रही। इसमें बिजली के तार, प्रतिष्ठान, दस्तावेज, गद्दा, कपड़े और घरेलू सामान जल गए। हर तरफ धुएं का गुबार देखने को मिला।

हादसे में घायल 7 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें से एक महीला की मौत हो गई। अन्य 6 का इलाज चल रहा है। घायलों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आग लगभग तीन घंटे में बुझा दी गई।

Explore our articles