spot_img

Mumbai : वसुंधरा सप्ताह में ठाणे की एक झील पर जागरूकता अभियान

मुंबई : (Mumbai) ठाणे मनपा 22 अप्रैल से 1 मई तक वसुंधरा सप्ताह मना रही है। इसके तहत आज शुक्रवार को इस दिशा में ब्रम्हला तालाब पर जनजागृति अभियान चलाया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए ब्रम्हला झील में तैरते हुए वेटलैंड स्थापित किए गए। यह पहल ठाणे नगर निगम और कोलगेट कंपनी के सीएसआर फंड के माध्यम से कार्यान्वित की गई। इसे भागीरथ और गुडेरा संगठनों से भी समर्थन प्राप्त हुआ। पर्यावरण विभाग की प्रमुख मनीषा प्रधान, ओम परालकर और प्रभाकर सोनावाले ने इस पहल का मार्गदर्शन किया। इन आर्द्रभूमि पट्टियों को स्वयंसेवकों की मदद से झील में छोड़ा गया। पूर्व नगरसेवक कृष्णा पाटिल भी इस पहल का दौरा करने पहुंचे हैं।

Explore our articles