spot_img

Assam : शोणितपुर के नाहरनी चाय बागान में लगी भयावह आग

शोणितपुर (असम) : (Sonitpur (Assam) शोणितपुर जिले के रंगापाड़ा स्थित नाहरनी चाय बागान में बीती रात भयावह आग लग गई, जिससे एक घर जलकर राख हो गया। आग चाय बागान के 4 नंबर लाइन में रहने वाले पुकलु तांती के घर में लगी। इस घटना में उनकी पत्नी और छोटे बच्चे की जान बाल-बाल बची। बताया जा रहा है कि रात को बिजली न होने के कारण पुकलु तांती ने मोमबत्ती जलाई थी, जिससे आग लगने का संदेह जताया जा रहा है।

आग लगने से घर में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद रंगापाड़ा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

Mumbai : विजय देवरकोंडा का नया अवतार, शौर्ययुव संग बड़े स्केल की फिल्म का ऐलान

मुंबई : (Mumbai) अभिनेता विजय देवरकोंडा (Actor Vijay Deverakonda) ने निर्देशक शौर्ययुव के साथ अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसने सामने...

Explore our articles