spot_img

Lucknow : शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने की थी प्रेमिका की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ : (Lucknow)बिजनौर थाना क्षेत्र में 15 फरवरी को हुई महिला पूजा लोधी की हत्या के मामले फरार चल रहे उसके प्रेमी सूरज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने दुपट्टे से गला कसकर प्रेमिका की हत्या की थी।

थाना प्रभारी अरविंद राणा ने बताया कि पूजा लोधी का पांच साल से प्रेम प्रसंग सूरज से चल रहा था। चुंकि पूजा शादीशुदा होने के चलते पति दिनेश द्वारा प्रताड़ित किये जाने से उसकी नजदीकियां सूरज की ओर ज्यादा बढ़ गई। उसने पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर दो साल पहले ही किराये के मकान में आकर रहने लगी थी। दिन में वह काम करके अपने मकान में रुकती और रात होने पर मायके घसियारी मोहल्ला चली जाती थी। उसी कमरे में सूरज पूजा से मिलने जाता था और बर्थ-डे व पार्टियां भी मनाते थे। वे एक-दूसरे से प्रेम करने लगे थे। क्षेत्रीय लोगों को पति-पत्नी बता रखा था इसलिए उन पर कोई शक भी नहीं करता था।

आरोपित ने बताया कि कुछ दिनों से पूजा दबाव बना रही थी कि उससे शादी कर ले। घटना वाले दिन दोनों कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उसने कहा कि अगर वो शादी नहीं करेगा तो उसे फंसवा देगी। दोनों में कहासुनी होने के दौरान गुस्सा आने पर दुपट्टे से गला कसकर पूजा को मार डाला। वह पुलिस से बचने के लिए प्रेमिका की स्कूटी से रिश्तेदारों में घूमता रहा। वह कोर्ट में सरेंडर करने के लिए गया, लेकिन हड़ताल होने की वजह से भी कोशिश की। हड़ताल होने पर वह रास्ता बदलकर घर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस आरोपित के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Explore our articles