spot_img

Mumbai : नीलकमल नाव दुर्घटना : समुद्र में एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 14 हुई

लापता 7 वर्षीय बच्चे की तलाश आज भी जारी
मुंबई : (Mumbai)
मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा पर्यटन स्थल (Gateway of India to Elephanta tourist spot) की ओर जा रही नीलकमल नाव दुर्घटना (Neelkamal boat accident) के बाद लापता एक और शव गुरुवार की रात बचाव टीम ने बरामद किया है। इस घटना में मृतकों की संख्या बढक़र 14 हो गई है। शुक्रवार सुबह भी खाेज अभियान चलाया गया। बचाव दल लापता 7 वर्षीय बच्चे काे तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार नाव दुर्घटना में दो लापता लोगों की तलाश मुंबई समुद्र में की जा रही थी। कल देर रात बचाव टीम ने 43 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद किया। उस व्यक्ति पहचान हंसराज भाटी के रूप में की गई है, जबकि सात वर्षीय जोहान मोहम्मद निसार अहमद पठान अभी भी लापता है और आज सुबह से ही उसकी तलाश जारी है।

उल्लेखनीय है कि मुंबई में 18 दिसंबर को गेटवे आफ इंडिया से एलीफैंटा जा रही नाव को नौसेना की स्पीडबोट ने टक्कर मार दिया था। इस घटना में अब तक 14 लोगों की जान जा चुकी है। स्पीडबोट में छह और नाव में कुल 113 लोग सवार थे। पुलिस के अनुसार इनमें से सिर्फ एक बच्चा लापता है, बाकी सबको बचा लिया गया है। इस मामले में स्पीडबोट के चालक के विरुद्ध कोलाबा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। इसी तरह नौसेना ने भी इस घटना की जांच का आदेश दिया है।

Mumbai : विवेक भीमनवार ने एमपीएससी के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली

मुंबई : (Mumbai) वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विवेक भीमनवार (Senior IAS officer Vivek Bhimanwar) को बुधवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में महाराष्ट्र पब्लिक...

Explore our articles