spot_img

चाव तो हर क्षण जगे

घाव तो अनगिन लगे
कुछ भरे, कुछ रिसते रहे,
पर बान चलने की नहीं छूटी !
चाव तो हर क्षण जगे
कुछ कफ़न ओढ़े, किरन से सम्बन्ध जोड़े,
आस जीवन की नहीं टूटी !
भाव तो हर पल उठे
कुछ सिन्धु वाणी में समाए, कुछ किनारे
प्रीति सपनों से नहीं रूठी !
इस तरह हंस-रो चले हम
पर किसी भी ओर से संकेत की
कोई किरन भी तो नहीं फूटी !

कीर्ति चौधरी
तीसरा सप्तक में शामिल कवयित्री।

Bengaluru : कर्नाटक में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध

बेंगलुरु : (Bengaluru) कर्नाटक सरकार (Karnataka government) ने बच्चों के मानसिक और शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य...

Explore our articles