spot_img

Lucknow : मैनपुरी में अब्दुल नईम के मैरिज हॉल को किया गया ध्वस्त

लखनऊ/ मैनपुरी : (Lucknow/ Mainpuri) उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के करहल नगर पंचायत के अध्यक्ष चौधरी अब्दुल नईम (Aija Marriage Hall of Chaudhary Abdul Naeem) के आयजा मैरिज हॉल को जिला प्रशासन ने रविवार काे बुलडोजर लगाकर ध्वस्त कर दिया। यह मैरिज हॉल को तालाब पाटकर अब्दुल नईम ने अपनी पत्नी फरजाना बेगम के नाम से कागज तैयार कर बनवाया था।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और आजम खान के नजदीकी माने जाने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष अब्दुल नईम के विरुद्ध नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने ही 2022 में मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। शिकायत में जमीन को सरकारी तालाब की जगह बतायी गयी थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से जिलाधिकारी को मामले की जांच सौंपी गयी ​थी।

मैनपुरी जिला प्रशासन की ओर से तत्कालीन एसडीएम गोपाल शर्मा ने मामले की जांच की। इसके बाद तहसीलदार द्वारा भी जांच की गयी। जनवरी 2023 को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश को मामले की जांच भेजी गयी। जिसमें नईम की बेगम फरजाना द्वारा सरकारी तालाब को कब्जा किया हुआ पाया गया।

Explore our articles