लखनऊ : (Lucknow) भाजपा नेता सुनील भराला (BJP leader Sunil Bharala) ने अपने को पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए बड़ा बयान दिया है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिली हार के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को अपने दायित्वों से इस्तीफा दे देना चाहिए। श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता सुनील भराला ने कहा कि आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के भीतर उपचुनाव होने हैं। इसमें दस सीटें भाजपा जीत जायेगी, बस इससे पहले भूपेन्द्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary)इस्तीफा दे दें। सुनील भराला ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि हार हुई है तो प्रदेश अध्यक्षों ने इस्तीफा दिया है। भाजपा में ऐसी परिपाटी चली आ रही है। पूर्व में भी भाजपा के भीतर कलराज मिश्र, विनय कटिहार, रमापति राम त्रिपाठी ने नैतिक मूल्यों के आधार पर अपने इस्तीफों को सौंपा ही है। लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल के प्रदेश में आगे निकलने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा देना चाहिए था।


