spot_img

Ranchi : एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटे अनूप का एयरपोर्ट पर स्वागत

रांची : (Ranchi) अंडर -15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर लौटे अनूप कुमार (Anup Kumar) का गुरुवार को रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर झारखंड कुश्ती संघ और झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाईटी (Jharkhand State Sports Promotion Society) (जेएसएसपीएस) की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान अनूप कुमार का रांची एयरपोर्ट पहुंचने पर बाजे गाजे, फूल बुके, माला से झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार के जरिये भव्य स्वागत किया गया। साथ में जेएसएसपीएस के अधिकारी पुष्पा हांसदा, मुकुल टोप्पो, हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह शामिल थे। मौके पर कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, कुश्ती प्रशिक्षक राजीव रंजन और कुश्ती खिलाड़ी भी मौजूद थे।

इस कार्यक्रम के बाद जेएसएसपीएस

अकादमी में सीईओ जी के राठौर और उनकी टीम ने भी अनूप से मिलकर उसे खूब सारी बधाईयां दी।

उल्लेखनीय है कि 16 जुलाई से 18 जुलाई तक थाईलैंड में आयोजित अंडर-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में अनूप कुमार ने भारतीय कुश्ती टीम की झोली में रजत पदक जीतकर न केवल अपने राज्य झारखंड, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है।

Explore our articles