spot_img

Lucknow: सावन माह से पूर्व ही बुद्धेश्वर महादेव मंदिर को मिला सीसी रोड

लखनऊ:(Lucknow) लखनऊ में बुद्धेश्वर महादेव मंदिर (Buddheshwar Mahadev Temple) की समिति के मांग को स्थानीय विधायक अरमान खान ने पूरा कर दिया है। सावन माह से पूर्व ही बुद्धेश्वर महादेव मंदिर को सीसी रोड मिल गया है। मंदिर को जाने वाले सीसी रोड को विधायक निधि से यूपी सिडको ने बनाया है।

लखनऊ पश्चिम विधानसभा के विधायक अरमान ने प्राचीन बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के संपर्क मार्ग पर नवनिर्मित सीसी रोड का उद्घाटन किया है। सीसी रोड का कार्य चार माह पहले तक लगभग पूर्ण हो गया था। फिर आचार संहिता लग गयी थी। जिसके कारण सीसी रोड को अंतिम रुप नहीं दिया जा सका।

बुद्धेश्वर मंदिर की सीसी रोड का उद्घाटन होने पर प्रदीप तिवारी, अतुल कांत मिश्रा सहित मंदिर समिति के लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की है। इस अवसर पर विधायक अरमान ने एक और कार्य के बारे में बताया कि इसके अतिरिक्त क्षेत्र में स्थित आलमनगर रेलवे स्टेशन का नाम जल्द ही बुद्धेश्वर धाम के नाम कराने का प्रयास जारी है। इसके लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Kuwait City/Tehran/Washington : होर्मुज में बढ़े तनाव के बीच ईरान का एक और जहाज पर हमला

कुवैत सिटी/तेहरान/वाशिंगटन : (Kuwait City/Tehran/Washington) ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में अपनी सैन्य ताकत का एहसास कराना शुरू कर दिया है। ईरान...

Explore our articles