spot_img

Mumbai : ठाणे पुलिस ने 19 लाख का तस्करी का चरस पकड़ा ,3 गिरफ्तार

मुंबई : ठाणे पुलिस आयुक्तालय की जबरन वसूली विरोधी शाखा ने अवैध रुप से विक्रय के लिए लाया गया 18 लाख 90 हजार रुपये का एक किलो 890 ग्राम नशीला पदार्थ चरस बरामद किया है | ठाणे पुलिस ने अलग अलग स्थानों से तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया हैं |

ठाणे पुलिस के क्राइम ब्रांच के उपायुक्त शिवराज पाटील ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि विगत 14 जून 2024 को शाम पांच बजे ठाणे पुलिस की जबरन वसूली विरोधी शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे तथा पुलिस निरीक्षक श्रीमती वनिता पाटील को ज्ञात हुआ था कि भिवंडी के टेमघर पाइप लाइन के निकट नशीला पदार्थ चरस लेकर कोई व्यक्ति आने वाला है | इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज निवासी और भिवंडी में रहने वाले मेकेनिक 42 वर्षीय अनिलकुमार श्रीमुखलाल प्रजापति को गिरफ्तार कर एक किलो 720 ग्राम चरस बरामद किया ,जिसकी कीमत 17 लाख वीस हजार रुपये आंकी गई है |

इसके बाद ठाणे पुलिस की जबरन वसूली विरोधी शाखा ने प्रयागराज उत्तरप्रदेश निवासी अनिलकुमार प्रजापति को चरस देने वाले 38 वर्षीय अर्जुनकुमार जोखुलाल प्रजापति को प्रयागराज के फूलपुर तहसील जाकर 20 जून को गिरफ्तार किया |

ठाणे पुलिस ने पुलिस ने नवीमुंबई के नेरुल से उत्तरप्रदेश के के बेलहा सिंगमाऊ तहसील हंडिया प्रयागराज से अर्जुनकुमार प्रजापति से चरस लेने वाले एक अन्य आरोपी श्यामबावु प्रहलाद सरोज 51 वर्ष को 21 जून को गिरफ्तार कर जब 24 जून 2024 को इसके घर की तलाशी ली गई तब श्यामबावु के घर से 170 ग्राम चरस मिला था ,जिसकी कीमत एक लाख सत्तर हजार रुपये आंकी गई है | इस प्रकार ठाणे पुलिस ने 3 आरोपियों से 18 लाख 90 हजार रुपये का चरस बरामद किया हैं | इस तस्करी में मुख्य आरोपी अर्जुनकुमार जोखुलाल प्रजापति ही है जिस पर उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में पांच मामले चल रहे हैं |

New Delhi : जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को बनाया ‘ब्रांड एंबेसडर’

नई दिल्ली : (New Delhi) देश की प्रमुख स्टेनलेस स्टील कंपनी जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (Jindal Stainless Limited) (JSL) ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood...

Explore our articles