spot_img

Kolkata: बंगाल को आज मिलेगी गर्मी से राहत, होगी बारिश

कोलकाता:(Kolkata) महानगर कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विस्तृत इलाके में आज बुधवार को गर्मी से राहत मिलने वाली है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि ् कोलकाता में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

इसके अलावा आसमान में बादल छाए हुए हैं और दिन भर रुक रुक कर बारिश कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्से में हो सकती है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि उमस भरी गर्मी जारी रहेगी।

New Delhi : फ्रांस के राष्ट्रपति ने मुंबई के होटल ताज में 26/11 पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली : (New Delhi) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनिअल मैंक्रों (French President Emmanuel Macron) ने मुंबई के ताज होटेल में 26/11 हमले में जान...

Explore our articles