spot_img

Mumbai : मराठा नेता मनोज जारंगे की मौत की अफवाह फैलाने पर मामला दर्ज

मुंबई : मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में यूट्यूब चैनल के विरुद्ध छत्रपति संभाजी नगर जिले के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अभी तक यूट्यूब चैनल के ऑपरेटर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार जारांगे के करीबी लोगों को सोमवार को पता चला कि मराठा नेता मनोज जारांगे पाटिल की मौत की फर्जी खबर वायरल हुई है। इसके बाद छानबीन करने पर पता चला कि यूट्यूब चैनल का नाम न्यूज विद कोमल है। इसके बाद जारांगे समर्थकों ने सोमवार को देर रात संभाजी नगर जिले के जवाहर नगर पुलिस स्टेशन में न्यूज विद कोमल नामक यूट्यूब चैनल के विरुद्ध झूठी खबर प्रसारित करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जारांगे समर्थकों ने मांग की है कि मनोज जारांगे पाटिल के बारे में गलत सूचना फैलाने वाले शख्स को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Explore our articles