spot_img

12 जुलाई को ‘एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा’ हो रही रिलीज़; शरद केलकर ने की घोषणा, मिला सेंसर सर्टिफिकेट

मुंबई। बहुप्रतीक्षित फिल्म “एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा” 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। गौरतलब है कि इस फ़िल्म का टीज़र आते ही मीडिया में चर्चा शुरू हो गई थी। सेंसर को लेकर कई प्रकार की बाधाओं की वजह से भी फ़िल्म सुर्खियों में रही है। सेंसर बोर्ड ने कई स्टेज पर परीक्षण करने के लिए निर्माताओं को लंबा इन्तेजार करवाया। लेकिन अब मेकर्स ने राहत की सांस ली है कि फ़िल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है और 12 जुलाई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।

शरद केलकर ने रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया
बॉलीवुड ऎक्टर शरद केलकर ने फ़िल्म गोधरा की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट किया है। उनकी जानदार आवाज में फ़िल्म का नया टीज़र बनाया गया है। शरद केलकर अपनी वॉइस में दर्शकों से गोधरा की रिलीज डेट की घोषणा करते हुए फ़िल्म देखने की अपील कर रहे हैं।

इंटरनेट पर मचाया धूम

“एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा” के पहले टीज़र ने इंटरनेट पर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। गोधरा लंबे समय से चली आ रही कहानियों और धारणाओं को चुनौती देते हुए, घटना के पीछे की सच्चाई को उजागर करने का वादा करती है। ओम त्रिनेत्र फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में रणवीर शौरी, मनोज जोशी, हितू कनोडिया , Denisha Ghumra, Akshita Namdev , Ganesh Yadav और राजीव सुरती जैसे कई शानदार कलाकार हैं।

नानावती मेहता आयोग की रिपोर्ट पर आधारित है यह फ़िल्म
यह फ़िल्म नानावती मेहता आयोग की रिपोर्ट पर आधारित है, जिसे घटना की जांच का काम सौंपा गया था।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles