spot_img

Ahmedabad : भुज-पालनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 8 जून से 4 महीने के लिए निरस्त रहेगी

अहमदाबाद : पश्चिम रेलवे द्वारा तकनीकी कारणों से ट्रेन संख्या 20928/20927 भुज-पालनपुर-भुज इंटरसिटी एक्सप्रेस को 08 जून 2024 से 07 अक्टूबर 2024 तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 19405/19406 गांधीधाम-पालनपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन यथावत समयानुसार चलेगी। जिसका विवरण निम्नानुसार है:

ट्रेन संख्या 20928/20927 भुज-पालनपुर-भुज इंटरसिटी 08 जून 2024 से 07 अक्टूबर 2024 तक निरस्त रहेगी।

ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर दी गई है।

Explore our articles