spot_img

New Delhi: लोकसभा नतीजों के रुझानों से शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 5,214 टूटा

नई दिल्ली:(New Delhi) लोकसभा चुनाव की शुरुआती मतगणना के बीच मंगलवार को शेयर बाजार (stock market) में बड़ी गिरावट है। कारोबार के दौरान भारी मुनाफावसूली के कारण शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट जारी है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 5,214.09 अंक यानी 6.82 फीसदी टूटकर 71,254.69 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 1,620.45 अंक यानी 6.97 फिसलकर 21,643.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर में गिरावट और 6 शेयरों में तेजी है। एसबीआई, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयर 12 फीसदी से ज्यादा नीचे है। हालांकि, हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में करीब 5 फीसदी की तेजी है।

गौरतलब है कि 4 मार्च 2020 के बाद ये शेयर बाजार की सबसे बड़ी गिरावट है। तब कोरोना महामारी के कारण शेयर बाजार 13.15 फीसदी टूटा था।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles