spot_img

Rae Bareli: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बढ़त जारी, 50589 वोट से आगे

रायबरेली:(Rae Bareli) वीआईपी सीट रायबरेली से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी राहुल गांधी लगातार अपनी बढ़त बनाये हुए हैं, दूसरे चरण की अब तक हुई गणना के बाद वह 50589 वोट से आगे हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) पीछे हैं।

राहुल गांधी को 101481 वोट, भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 50892 और बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव को 3392 वोट मिले हैं। उल्लेखनीय है कि रायबरेली में राहुल गांधी का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी से ही है।हालांकि बसपा सहित कुल 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

इसके पहले 2019 में भी इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही था और सोनिया गांधी 5 लाख 34 हजार 918 वोट पाकर करीब 1 लाख 67 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीत गई थीं। हालांकि 2014 के मुकाबले उनकी जीत का अंतर काफ़ी कम हो गया था। वहीं बीजेपी के टिकट पर दिनेश प्रताप सिंह 3 लाख 67 हजार वोट पाकर दूसरे स्थान रहे थे। जबकि 2014 के लोकसभा चुनावों में भी कांग्रेस के टिकट पर सोनिया गांधी ने करीब 3 लाख 52 हजार वोटों के अंतर से चुनाव जीत लिया था। उन्हें कुल 5 लाख 26 हजार 434 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के उम्मीदवार अजय अग्रवाल 1 लाख 73 हजार 721 वोट पाकर दूसरे स्थान पर और बसपा के प्रवेश सिंह केवल 63 हजार वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

Varanasi : वाराणसी में 231 कमर्शियल सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी की आशंका

वाराणसी : (Varanasi) उत्तर प्रदेश के जनपद वाराणसी में घोसाबाद क्षेत्र में सबरवाल गैस एजेंसी पर छापेमारी में 231 कमर्शियल सिलेंडर पकड़ने वाले जिला...

Explore our articles