spot_img
HomeDehradunDehradun : चारधाम यात्रा का बढ़ता जा रहा क्रेज, दर्शनार्थियों का आंकड़ा...

Dehradun : चारधाम यात्रा का बढ़ता जा रहा क्रेज, दर्शनार्थियों का आंकड़ा 11 लाख पार

हेमकुंड साहिब खुलने के पहले दिन 5785 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

देहरादून : चारधाम यात्रा में ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्रीकेदारनाथ के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यात्रा व्यवस्था को लेकर गृह मंत्रालय को भी रिपोर्ट देनी पड़ रही है। ऐसे में शासन-प्रशासन की भागदौड़ जारी है। चारधाम यात्रा शुरू होने से लेकर अब तक आंकड़ों पर गौर करें तो चारों धामों में अब तक 1094654 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। शनिवार को हेमकुंड साहिब के कपाट भी खुल गए हैं। यहां पहले दिन 5785 श्रद्धालु दर्शन किए हैं। कुल मिलाकर 1100439 श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं।

निश्चित संख्या से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा की शुरुआत होते ही दर्शन करने के लिए पहुंच चुके हैं। यही कारण है कि भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसे देखते हुए उत्तराखंड प्रशासन लगातार व्यवस्थाएं बनाने में जुटा हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद हालातों पर नजर बनाए हुए हैं और लगातार बैठकों का दौर जारी है। 31 मई तक वीआईपी दर्शन सुविधा प्रतिबंध को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। चारों धाम के दर्शन की बात करें तो केदारनाथ धाम में अब तक 467908 श्रद्धालु दर्शन किए हैं। बद्रीनाथ धाम में 240259 श्रद्धालु, यमुनोत्री धाम में 197494 व गंगोत्री धाम में अब तक 188993 श्रद्धालु तो हेमकुंड साहिब में 5785 दर्शन कर चुके हैं।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर