
ठाणे : (Thane) ठाणे में मुंब्रा जाने वाली सड़क पर रविवार दोपहर एक चलती होंडा सिटी कार (Honda City car suddenly caught fire on the road leading to Mumbra in Thane) में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि, ड्राइवर ने समय रहते कार से कूदकर अपनी जान बचा ली। यह घटना रविवार दोपहर करीब 2:15 बजे रेतीबंदर कलवा ठाणे स्थित खारेगांव टोल प्लाजा (Kharegaon Toll Plaza, located at Retibunder, Kalwa, Thane) के पास हुई। ठाणे डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग के मुताबिक, हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार, कार चालक वलीवुला चौधरी (car’s driver, Walivula Chaudhary) घाटकोपर से डोंबिवली जा रहा था। इसी दौरान मुंब्रा रोड पर चलते समय उसे कार से धुआं और आग निकलती दिखाई दी। स्थिति को भांपते हुए उसने तुरंत कार सड़क किनारे रोकी और बाहर निकल गया।
घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस, फायर ब्रिगेड और डिजास्टर मैनेजमेंट टीम (Traffic Police, Fire Brigade, and Disaster Management) मौके पर पहुंची। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण तकनीकी खराबी माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


