spot_img

New Delhi : गोदरेज प्रॉपर्टीज का चालू वित्त वर्ष में 39,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग का लक्ष्य

New Delhi: Godrej Properties Targets Sales Bookings of ₹39,000 Crore in Current Fiscal Year

नई दिल्ली : (New Delhi) गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अपनी बिक्री बुकिंग 14 प्रतिशत बढ़ाकर 39,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य तय किया है। कंपनी का कहना है कि आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग के चलते उसकी वृद्धि की रफ्तार जारी रहेगी।कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज (company’s Executive Chairman, Pirojsha Godrej) ने बातचीत में कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद कंपनी को अपने लक्ष्य को हासिल करने में किसी बड़ी बाधा की आशंका नहीं है। हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की स्थिति पर कंपनी सतर्क नजर बनाए हुए है।

उन्होंने कहा, ‘आवास बाजार में मांग मजबूत बनी हुई है। आने वाले वर्ष को लेकर हम सकारात्मक हैं, हालांकि वैश्विक घटनाक्रमों पर नजर रखना जरूरी है।’ गोदरेज ने कहा कि भारतीय रियल एस्टेट बाजार (Indian real estate market) में ग्राहकों का रुझान बड़े और भरोसेमंद ब्रांडेड डेवलपर की ओर लगातार बढ़ रहा है और यह प्रवृत्ति आगे भी जारी रहने की संभावना है।कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड 34,171 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग दर्ज की थी, जबकि 2020-21 में यह आंकड़ा 6,725 करोड़ रुपये था।उन्होंने बताया कि मार्च में पश्चिम एशिया तनाव के कारण बिक्री की रफ्तार कुछ प्रभावित हुई थी, लेकिन अप्रैल से स्थिति सामान्य हो गई है।

कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में ग्राहकों से 24,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 19,965 करोड़ रुपये रहा था।भूमि अधिग्रहण के बारे में गोदरेज ने कहा कि कंपनी ऐसी नई परियोजनाओं को जोड़ने पर ध्यान दे रही है, जिनसे करीब 20,000 करोड़ रुपये का संभावित राजस्व प्राप्त हो सके।वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 18 भूखंडों का अधिग्रहण किया था, जिनकी कुल संभावित राजस्व क्षमता 42,100 करोड़ रुपये आंकी गई है।उन्होंने कहा कि कंपनी फिलहाल इक्विटी कोष (equity capital) जुटाने की योजना नहीं बना रही है, क्योंकि उसका परिचालन नकदी प्रवाह मजबूत है और कर्ज की स्थिति भी संतोषजनक बनी हुई है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 1,850.20 करोड़ रुपये हो गया, जो एक वर्ष पहले 1,399.89 करोड़ रुपये था। वहीं कुल आय बढ़कर 8,410.88 करोड़ रुपये रही।

Thane : मुंब्रा रोड पर चलती होंडा सिटी कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

ठाणे : (Thane) ठाणे में मुंब्रा जाने वाली सड़क पर रविवार दोपहर एक चलती होंडा सिटी कार (Honda City car suddenly caught fire on...

Explore our articles