spot_img

Mahoba: रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही तपाएंगे सूर्य देव

महोबा: (Mahoba) ज्येष्ठ माह के शुरू के नौ दिनों तक सूर्य देव अपनी प्रचंड गर्मी से लोगों को बेहाल करेंगे। आज शुक्रवार से ज्येष्ठ माह प्रारंभ होगा और शनिवार 25 मई से नौ दिनों तक नौतपा रहेगा। नौ दिनों तक भयंकर गर्मी (severe heat) से मानसून के आने का संकेत भी मिलता है। बारिश से पहले नौतपा में तापमान सर्वाधिक होता है।

जनपद मुख्यालय निवासी पंडित सत्यव्रत चतुर्वेदी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ माह के पहले नौ दिनों तक सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र प्रवेश करते हैं। सूर्य देव के इस बार 25 मई को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा। ज्येष्ठ माह में रोहिणी नक्षत्र में जब सूर्य देव होते हैं, तब सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती है। इसकी वजह से प्रचंड गर्मी पड़ती है। इसी नौ दिनों में बारिश का अनुमान भी लगाया जाता है।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार मानसून अपने समय से आने और अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। बताते हैं कि मई के आखिरी सप्ताह में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है, उस दौरान सूर्य की किरणें सीधे पृथ्वी पर पड़ती है। इसलिए इन दिनों सबसे ज्यादा गर्मी होती है। नदियों और समुद्र का पानी गर्मी में वाष्प बनकर बादलों का स्वरूप लेता है और यही बारिश और मानसून आने का संकेतक है।

ज्येष्ठ महीने की शुरुआत में सूर्य देव कृतिका नक्षत्र से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं और नौतपा शुरू हो जाता है। सूर्य देव 08 जून तक रोहिणी नक्षत्र में रहेंगे।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles