spot_img

Jalaun: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने डाला वोट

जालौन:(Jalaun) कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी अपने पैतृक आवास पहुंचे और उद्योग केंद्र में बने बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद उन्होंने दावे से कहा कि इस बार गठबंधन की सरकार बनेगी।

उल्लेखनीय है कि इस बार प्रचंड गर्मी के बीच बूथों पर लोग मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं। जल शक्ति मंत्री के स्वतंत्र देव सिंह के ठीक बाद पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद बृजलाल ख़ाबरी ने वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि यूपी में इंडी गठबंधन 65 सीट जीतेगी, बुंदेलखंड की सभी चारों सीटों पर जीत होगी। भाजपा के जुमलों से जनता तंग आ चुकी है।

Explore our articles