spot_img

Kolkata: कोलकाता में तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा, गर्मी बरकरार

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग (Meteorological Department) के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में बताया गया है कि सोमवार से पश्चिम बंगाल के मौसम में बदलाव होगा।

शनिवार को राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 39.2 डिग्री सेल्सियस है और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 29.1 डिग्री सेल्सियस है। पिछले कई दिनों से कोलकाता में तापमान 40 डिग्री के पार रह रहा था। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, झाड़ग्राम, मालदा में तापमान 33 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

हालांकि आसमान में बादल छाए हुए हैं इसलिए गरम हवाएं ऊपर नहीं उठ पा रही हैं और उमस भरी गर्मी से लोग पूरे राज्य में फिलहाल परेशान हैं। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी इसी तरह का मौसम रहने वाला है।

New Delhi : स्टॉक मार्केट में क्लीन मैक्स की कमजोर एंट्री, घाटे में आईपीओ निवेशक

नई दिल्ली : (New Delhi) कॉमर्शियल एंड इडस्ट्रियल रिन्यूएबल एनर्जी प्रोवाइडर (commercial and industrial renewable energy provider) क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के...

Explore our articles