spot_img

Indore : बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद में महिला ने काटी हाथ की नस

इंदौर: (Indore ) शहर के हीरा नगर क्षेत्र में स्थित कनकेश्वरी धाम में बागेश्वर सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा चल रही है। बीती रात बागेश्वर सरकार से मिलने की जिद में में एक महिला ने हाथ की नस काट ली। उसे तुरंत पंडाल में खड़ी एम्बुलेंस से एमवाय अस्पताल भेजा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमा नाम की महिला मंगलवार शाम कथा स्थल पर पहुंची थी। रात करीब 8 बजे कथा समाप्त होने पर वह बागेश्वर महाराज से मिलने की जिद करने लगी। यहां सिक्योरिटी और महाराज के सेवादारों ने उसे रोका तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बार महिला ने अपनी हाथ की नस काट ली। महिला को तत्काल कनकेश्वरी संस्था की एंबुलेस से एमवाय भेजा गया। घटना के बाद महिला बेसुध हो गई। उसे उपचार के लिये भर्ती कराया गया है।

Explore our articles