spot_img

Raigarh : खाना बनाने की बात को विवाद, छोटी बहन ने बड़ी बहन को उतारा मौत के घाट

रायगढ़ : रायगढ़ में पतरापाली इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दो सगी बहनों के बीच खाना बनाने को लेकर मामूली विवाद हुआ।विवाद के बाद जब बड़ी बहन खाना बनाने के बाद सो रही थी तब छोटी बहन ने अपनी सोती हुई बहन के सिर पर सिलबट्टे से हमला करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया । आरोपित छोटी बहन पुलिस हिरासत में है। उसने अपना अपराध कबूल लिया है।

इस संबंध में कोतरा रोड थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि ग्राम पतरापाली में रहने वाले एक परिवार की दो बहनों में लगातार घर में एक दूसरे को मिलने वाली छूट तथा माता-पिता के प्यार को लेकर विवाद चल रहा था।बीती रात दोनों बहनों के बीच फिर से खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ।छोटी बहन ने बड़ी बहन के साथ झगडा भी किया। जब खाना बना तब उसकी बड़ी बहन ने भोजन करने के लिये भी कहा । रात करीब 10 बजे जब 24 साल की बडी बहन सो रही थी तब 22 साल की उसकी छोटी बहन ने घर में रखे सिलबट्टे से उसके सिर व शरीर में कई वार कर दिया। बुरी तरह घायल 24 वर्षीय बहन की कुछ देर बाद मौत हो गई। इस पूरी घटना की जानकारी कोतरा रोड थाने में दी गई।

कोतरा रोड थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि आरोपित युवती ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।उसे हिरासत में ले लिया गया है।

Mumbai : राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए प्रियदर्शन

मुंबई : (Mumbai) दिग्गज फिल्मकार प्रियदर्शन (Veteran filmmaker Priyadarshan) ने अभिनेता राजपाल यादव (actor Rajpal Yadav) के मुश्किल दौर में उनका खुलकर समर्थन किया...

Explore our articles