spot_img

Kolkata : मुर्शिदाबाद में बोली ममता बनर्जी – इंडी गठबंधन दिल्ली में है यहां नहीं, कांग्रेस को वोट मत देना

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को एक भी वोट नहीं देने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि इंडी गठबंधन बंगाल में बिल्कुल नहीं है। यह केवल दिल्ली में है। उन्होंने कहा कि माकपा कांग्रेस अगर कह रहे हैं कि बंगाल में इंडी गठबंधन है तो वे गुमराह कर रहे हैं। सीएम बनर्जी ने लोगों की भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा है कि कांग्रेस को दिया गया एक भी वोट बीजेपी को शक्तिशाली करेगा। ममता ने ये भी कहा है कि बंगाल में कोई इंडिया गठबंधन नहीं है।

ममता ने कहा, “मैं सुन रही हूं कि कुछ लोग यहां कह रहे हैं कि हम इंडी गठबंधन हैं, हमें वोट दें। मैं उन्हें बता दूं कि गठबंधन दिल्ली में है, यहां नहीं। यहां कांग्रेस, सीपीएम गठबंधन की बात न करें।”

मुर्शिदाबाद में संबोधन करते हुए ममता बनर्जी ने एक बार फिर कांग्रेस और वाम दलों पर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि टीएमसी के अलावा किसी भी दूसरी पार्टी को वोट देने का मतलब है वह बीजेपी को वोट जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा, “टीएमसी के खिलाफ एक भी वोट कांग्रेस को देना मतलब बीजेपी को दो वोट देना। यहां और किसी पार्टी को वोट देना मतलब बीजेपी को और शक्तिशाली करना है।”

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles