spot_img

Jammu : माता वैष्णो देवी कटड़ा व जम्मू के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेनें

जम्मू : रेलवे ने जम्मू से गुवाहाटी व कटड़ा से बांद्रा टर्मीनल के लिए समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है ताकि यात्रियों को अपने सफर में किसी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाये।

रेलवे प्रवक्ता के अनुसार बांद्रा टर्मीनल व श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन के बीच विशेष समर स्पेशल ट्रेन 09097-09098 बांद्रा टर्मीनल- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा ट्रेन चलाने का ऐलन किया है जो कि 21 अप्रैल से 2 जुलाई तक दोनों और से चलाई जाएगी और यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 22 ट्रिप लगाएगी। यह ट्रेन बांद्रा टर्मीनल से हर रविवार और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से यह हर मंगलवार को रवाना होगी। बीच रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिषाओं में बोरीबली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, मथुरा जं., दिल्ली सफदरगंज, अंबाला, डंडारी कलां, जालंधर कैंट, पठानकोट, जम्मू तवी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव लेगी।

वहीं, गुवाहाटी-जम्मू तवी के बीच भी विशेष समर स्पैशल ट्रेन चलाने को ऐलान किया गया है। यह ट्रेन 05656-05655 गुवाहाटी-जम्मू तवी स्पेशल 6 मई से 4 जुलाई तक चलाई जाएगी और दोनों दिशाओं में यह ट्रेन कुल 18 फेरे लगाएगी। गुवाहाटी से यह ट्रेन हर सोमवार को तो जम्मू तवी से हर गुरूवार को रवाना होगी। मार्ग में यह ट्रेन दोनों दिषाओं में कमाख्या जं., रंगिया, बरपेटा रोड, न्यु बोंगई गांव जं., कोकराझार, न्यु कूच बिहार, न्यु जलपाई गुड़ी जं., कृष्ण गंज, कटिहार जं., नौगाचिया, खगारिया जं., बेगुसराई, बरोनी जं., शाहपुर पटोरी, देसारी, हाजीपुर जं., सोनपुर जं., छपरा जं., शिवान जं., भाटनी जं., दियोरिया सदर, गोरखपुर जं., गोंडा जं., लखनउ, हरदोई, बरेली जं., मुरादाबाद जं., लकशर जं., रूड़की, सहारनपुर जं., यमुनानगर जगाधरी, अंबाला कैंट जं., लुधियाना जं., जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, कठुआ, रेलवे स्टेशनों पर ठहराव लेगी।

Explore our articles