spot_img

New Delhi: पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 91 डॉलर प्रति बैरल के करीब

नई दिल्ली: (New Delhi) अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market) में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव थम नहीं रहा। ब्रेंट क्रूड 91 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल-डीजल के मूल्य में कोई बदलाव नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक,दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये, डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपये, डीजल 90.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये, डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह के पहले दिन शुरुआती कारोबार में ब्रेंड क्रूड 0.08 डॉलर यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 90.37 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 0.23 डॉलर यानी 0.27 फीसदी लुढ़ककर 85.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Malmö : तेपे सिगेमान शतरंज टूर्नामेंट 2026: मैग्नस कार्लसन लगभग एक साल बाद हारे, अर्जुन एरिगैसी का मुकाबला ड्रॉ

माल्मो : (Malmö) तेपे सिगेमान शतरंज टूर्नामेंट 2026 (TePe Sigeman Chess Tournament 2026) में दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन (Magnus Carlsen) को लगभग...

Explore our articles