spot_img

Mumbai : महाविकास अघाड़ी में सीटों के बंटवारे के बाद मतभेद बढ़ा

मुंबई : महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के सहयोगी दलों के बीच सीटों के बंटवारे के बाद बड़े पैमाने पर मतभेद बढ़ गया है। सांगली, भिवंडी और दक्षिण-मध्य मुंबई सीटों को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता नाराज हैं और चुनाव में अलग रणनीति बना रहे हैं। इसे देखते हुए शिवसेना (युबीटी) के नेता संजय राऊत ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा कुछ हुआ तो उसका असर महाराष्ट्र की सभी सीटों पर पड़ेगा, इसलिए इस पर वरिष्ठ नेताओं को ध्यान देना चाहिए।

जानकारी के अनुसार, दक्षिण-मध्य मुंबई और सांगली संसदीय सीट पर शिवसेना (युबीटी) ने और भिवंडी संसदीय सीट पर राकांपा(एसपी) ने अपना उम्मीदवार समझौता होने से पहले ही घोषित कर दिया था। इससे कांग्रेस के स्थानीय नेता नाराज हो गए हैं। सांगली में स्थानीय नेताओं से फिलहाल संपर्क नहीं होने की बात कही जा रही है। उधर, दक्षिण मुंबई लोकसभा क्षेत्र को लेकर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की आज बैठक होनी थी। लेकिन इस बैठक से पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ के नदारद थीं। बताया जा रहा है कि वर्षा गायकवाड़ ने शिवसेना (युबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मिलने के लिए आज वक्ता मांगा था, लेकिन उन्हें उद्धव ठाकरे ने आज समय नहीं दिया है। इससे कांग्रेस में नाराजगी बढ़ गई है। वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि उद्धव ठाकरे को इस विषय पर विचार करना चाहिए और कांग्रेस पदाधिकारियों की भावनाओं पर ध्यान देना चाहिए वर्ना इसका परिणाम चुनाव प्रचार पर पड़ने वाला है।

संजय राऊत ने कहा कि पहले हम शिवसेना-बीजेपी गठबंधन में थे, उस समय भी बीजेपी से अंत तक किसी न किसी जगह पर हमारा मतभेद होता ही रहता था। लेकिन एक बार अंतिम निर्णय हो जाने के बाद हम सभी मिलकर चुनाव लड़ते थे। इसी तरह महाविकास आघाड़ी में सीटों के बटवारे का निर्णय हो जाने के बाद नाराजगी ठीक नहीं है। अगर वरिष्ठ नेताओं ने इस नाराजगी को दूर नहीं किया तो इसका असर महाराष्ट्र की सभी सीटों पर ही नहीं पूरे देश में हो सकता है।

Explore our articles