spot_img

Kolkata: लगातार बारिश के बाद गिरा पश्चिम बंगाल का पारा

कोलकाता:(Kolkata) महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में दो दिनों तक लगातार हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई ही। अलीपुर स्थित मौसम विभाग (Meteorological Department) क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो तीन दिनों पहले तक 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा था। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 33.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। हालांकि गर्मी जस की तस बनी हुई है और आसमान में बादल छाए रहने की वजह से उमस भरी गर्मी का एहसास लगातार हो रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार को बताया है कि आज भी सारा दिन कोलकाता के साथ ही हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद समेत अन्य हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी बारिश होने वाली है। इस पूरे हफ्ते इसी तरह का मौसम रहने वाला है।

Explore our articles