spot_img

Entertainment: रामायण’ की शूटिंग शुरू, सेट से एक्टर्स का लुक वायरल

फिल्म निर्देशक नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रामायण’ की शूटिंग शुरू हो गई है। फिल्म रामायण की शूटिंग मुंबई में चल रही है और अब सेट से तस्वीरें वायरल होने लगी हैं। कुछ दिन पहले फिल्म सेट की फोटो और वीडियो वायरल हुई थी। इसके बाद फिल्म में एक्टर्स का लुक वायरल हो गया है।

‘रामायण’ के सेट से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस फोटो, वीडियो में लारा दत्ता, अरुण गोविल और शीबा चड्ढा का ऑनस्क्रीन लुक सामने आया है। टीवी पर राम के नाम से मशहूर अभिनेता अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। सेट से उनका लुक वायरल हो गया है। कैकई के किरदार में ग्लैमरस एक्ट्रेस लारा दत्ता नजर आएंगी। मंथरा का किरदार शीबा चड्ढा निभा रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में ‘रामायण’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी भी नजर आ रहे हैं। फिल्म के सेट से सामने आ रहे वीडियो में इस दिग्गज फिल्म का लीक हुआ सेट डिजाइन दिख रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सेट काफी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। ‘रामायण’ के सेट के लिए मेकर्स ने 11 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

चर्चा है कि नितेश तिवारी ‘रामायण’ को तीन भागों में रिलीज करेंगे। अभिनेता रणबीर कपूर भगवान श्री राम की भूमिका निभाएंगे और साई पल्लवी सीता की भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में सनी देओल हनुमान और बॉबी देओल कुंभकर्ण की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा एक्टर यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। रकुल प्रीत सिंह शूपर्णखा और विजय सेतुपति विभीषण की भूमिका में नजर आएंगे।

Kharagpur : आईआईटी खड़गपुर कैंपस में संदिग्ध परिस्थितियों में एक और छात्र की मौत

खड़गपुर : (Kharagpur) देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) में एक बार फिर एक छात्र की रहस्यमय मौत का...

Explore our articles