spot_img

Patna: प्रधानमंत्री की 7 अप्रैल को नवादा में, गृहमंत्री शाह की 9 को औरंगाबाद में चुनावी रैली

पटना:(Patna) भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) बिहार के नवादा जिले में 07 अप्रैल को चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 09 अप्रैल को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह औरंगाबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

बिहार भाजपा अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पत्रकारों को यह जानकारी दी। चौधरी ने बताया कि औरंगाबाद में जनसभा के बाद शाह फिर पटना लौटेंगे और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय है कि 04 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने जमुई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था।

Kathmandu : नेपाली नागरिक अमृत झा अभी भी ईरान की जेल में बंद

विदेशमंत्री खनाल पर रिहाई की गलत जानकारी देने का आरोपकाठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विदेशमंत्री शिशिर खनाल (Nepal's Foreign Minister, Sisir Khanal) पर नेपाली...

Explore our articles