spot_img

Haldwani : शराब के नशे में चला रहा था परिवहन निगम की अनुबंधित बस, 52 यात्रियों की जान डाली खतरे में

हल्द्वानी : हल्द्वानी डिपो की एक अनुबंधित बस का चालक नशे की हालत में दिल्ली रूट पर बस दौड़ाता रहा। यूपी के गजरौला कस्बे से कुछ पहले यात्रियों को चालक की गतिविधि पर शक हुआ तो उन्होंने हंगामा कर दिया। परिचालक ने नजदीक के ढाबे पर बस रुकवाई। इस दौरान बस में सवार 52 यात्रियों की जान सांसत में आ गई।

यह अनुबंधित बस यूके 06 पीए 1697 रविवार की सुबह करीब 11 बजे यहां से दिल्ली के लिए रवाना हुई। शाम करीब 5 बजे गजरौला से कुछ पहले बस चलाने के तरीके से यात्रियों को चालक की गतिविधि पर शक हुआ। कुछ यात्रियों ने चालक को करीब से देखा तो वह आंखें बंद कर नशे की हालत में बस चलाता पाया। यह देखकर यात्रियों के होश उड़ गए। उन्होंने हंगामा कर बस रोकने के लिए कहा। आरोप है कि चालक उल्टा यात्रियों से उलझ गया। परिचालक के समझाने पर उसने कुछ दूरी पर एक ढाबे पर बस रोक दी।

गनीमत रही कि दिल्ली रूट पर इस व्यस्ततम हाईवे में बस दुर्घटना का शिकार नहीं हुई। ढाबे पर लगभग दो घंटे ठहरने के बाद चालक का नशा कम हुआ तो वह बस लेकर दिल्ली को रवाना हुआ। इस बस के यात्रियों का छह घंटे का सफर आठ घंटे में तो तय हुआ ही, साथ ही उनकी जान पर भी बन आई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पहुंचकर चालक ने फिर से नशा कर लिया, जिससे यह बस रात में हल्द्वानी नहीं लौट सकी। ऐसे में हल्द्वानी डिपो प्रबंधन ने इस बस की परिचालक को दूसरी बस से वापस हल्द्वानी बुलाया।

Middle East tensions : चेन्नई हवाई अड्डे पर 15 उड़ानें रद्द

चेन्नई : (Chennai) ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच टकराव के कारण सोमवार को भी चेन्नई हवाई अड्डे (Chennai airport) से मध्य-पूर्व के देशों के...

Explore our articles