spot_img

Mumbai : ‘नागिन 7’ की गलती पर बोलीं एकता कपूर

Mumbai: Ekta Kapoor Speaks Out on 'Naagin 7' Blunder

मुंबई : (Mumbai) टीवी का चर्चित शो नागिन 7 (popular TV show Naagin 7) इन दिनों एक बड़ी तकनीकी गलती के कारण विवादों में घिर गया है। हाल ही में जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर प्रसारित एपिसोड में एडिटिंग की गंभीर चूक सामने आई, जहां एक सीन में ब्लू स्क्रीन हटाना (blue screen from a particular scene) ही भूल गए। इस गलती को दर्शकों ने तुरंत पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर शो की जमकर आलोचना शुरू हो गई। देखते ही देखते शो और इसके मेकर्स ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।

दर्शकों ने मेकर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सीजन की गुणवत्ता पहले से ही कमजोर रही है और अब ऐसी गलतियों ने इसे और खराब कर दिया है। कई यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि जल्दबाजी में शो को खत्म करने के चक्कर में इसे ठीक से एडिट तक नहीं किया गया। सोशल मीडिया पर इस चूक को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई, जिसने मामले को और तूल दे दिया।

इस पूरे विवाद पर शो की निर्माता एकता कपूर (Show producer Ekta Kapoor) ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वायरल मीम शेयर करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया और कैप्शन में लिखा, “जाहिर सी बात है।” इससे पहले अभिनेता रिब्बू मेहरा (actor Ribbhu Mehra) ने भी सफाई देते हुए कहा कि यह एक ह्यूमन एरर है और ऐसी छोटी गलतियां कभी-कभी हो जाती हैं, जिन्हें समझदारी से नजरअंदाज कर आगे बढ़ना चाहिए।

Ranchi : लापता बच्ची मामला : हाई कोर्ट ने गुमला पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, सीबीआई जांच के दिए संकेत

रांची : (Ranchi) गुमला से वर्ष 2018 (Gumla in 2018) में लापता हुई छह वर्षीय बच्ची के मामले में झारखंड उच्च न्यायालय (Jharkhand High...

Explore our articles