spot_img

Srinagar: गुलमर्ग सहित ऊंचाई वाले इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी

श्रीनगर:(Srinagar) जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों (plains of jammu and kashmir) में लगातार बारिश हो रही है जबकि गुलमर्ग सहित ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों से लेकर शनिवार सुबह 8ः30 बजे तक श्रीनगर में 20.5 मिमी बरिश, काजीगुंड में 45.4 मिमी, पहलगाम में 27.5 मिमी (0.8 सेमी), कुपवाड़ा में 16.6 मिमी (2 सेमी बर्फबारी), कोकरनाग में 30.4 मिमी, जम्मू में 6.7 मिमी, बनिहाल में 74.4.2 मिमी, बटोत में 41.9 मिमी, कटरा में 9.0 मिमी और भद्रवाह में 55.4 मिमी बारिश हुई है जबकि गुलमर्ग में 38.1 सेमी (लगभग 1.3-फीट) बर्फबारी हुई।

इसी बीच श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस , काजीगुंड में 1.8 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 0.5 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में 1.6 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा शहर में शून्य से नीचे 0.3 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग का तापमान शून्य से नीचे 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस, बटोत में 4.8 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने घाटी में सतह और हवाई परिवहन में व्यवधान के बारे में चेतावनी देते हुए एक सलाह भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में 3 मार्च की दोपहर तक बड़े पैमाने पर मध्यम से भारी बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है और आज इसकी चरम गतिविधि होगी।

उपरोक्त प्रणाली के कारण जम्मू संभाग के पीरपंजाल रेंज और कश्मीर संभाग (अनंतनाग-पहलगाम, कुलगाम, सिंथन दर्रा, शोपियां-पीर की गली, सोनमर्ग-ज़ोजिला, बांदीपोरा-राजदान दर्रा, गुलमर्ग और कुपवाड़ा-सचना दर्रा) के मध्य और ऊंचे इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम की गतिविधि के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग और जम्मू-कश्मीर के मध्य और ऊंचे इलाकों की अन्य प्रमुख सड़कों सहित सतह और हवाई परिवहन में व्यवधान हो सकता है।

इस दौरान बर्फीले इलाकों के लोगों से ढलान वाले और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने का आग्रह किया। इस बीच संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने की संभावना सबसे अधिक है।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles