spot_img

New Delhi: शेयर बाजार में जश्न का महौल, सेंसेक्स-निफ्टी ने फिर बनाया रिकार्ड

नई दिल्ली:(New Delhi) शेयर बाजार में शनिवार को भी जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। घरेलू शेयर बाजार ने फिर नया ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1400 अंक उछलकर 73,982 के स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) काेनिफ्टी ने 22,420 का ऑल टाइम हाई रिकार्ड बनाया।

आज शेयर बाजार में दो स्पेशल लाइव ट्रेडिंग सेशन हैं। आमतौर पर शनिवार और रविवार को बाजार बंद होता है, लेकिन डिजास्टर रिकवरी साइट को टेस्ट करने के लिए बाजार खुला हुआ है। पहला सत्र पीआर पर सुबह 9:15 से 10 बजे तक पूरा हो चुका है। दूसरा सत्र डीआर साइट पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। एनएसई और बीएसई ने पहले ही इसकी जानकारी दी थी।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले सेंसेक्स 1,245.05 अंक यानी 1.72 फीसदी की उछाल के साथ 73,745.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी भी 355.95 अंक यानी 1.62 फीसदी की बढ़त के साथ 22,338.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

Islamabad : पीओके में पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) (Pakistan-occupied Kashmir) के मुजफ्फराबाद क्षेत्र में बुधवार को पाकिस्तानी सेना के हेलिकॉप्टर एमआई-17 के दुर्घटनाग्रस्त...

Explore our articles