spot_img

Rajgarh : पैसों से हार-जीत का दांव लगाते हुए 14 पकड़ाए,नकदी बरामद

राजगढ़: (Rajgarh) जीरापुर थाना पुलिस टीम (Jirapur police station team) ने मुखबिर की सूचना पर छापीहेड़ा रोड स्थित नहर व खेत के समीप दबिश देकर पैसों से ताश खेलते हुए 14 लोगों को दबोचा और उनके कब्जे से 12 हजार 660 रुपए नकद बरामद किए। पुलिस ने बुधवार को आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात छापीहेड़ा रोड स्थित नहर व खेत के समीप से दबिश देकर पैसों से ताश खेलते हुए 14 लोगों को पकड़ा, जिनमें हजारीलाल (40)पुत्र रुगनाथ दांगी, कमलेश (46)पुत्र शिवलाल दांगी, रामेश्वर (26) पुत्र फूलसिंह दांगी, जितेन्द्र (32)पुत्र राधेश्याम दांगी, कालूराम (39)पुत्र भैरुलाल दांगी, कुशल (35)पुत्र कंवरलाल दांगी निवासी जीरापुर, बालकिशन (58) पुत्र मांगीलाल गुप्ता, अनीस (30)पुत्र मौहम्मद खां, नावेद (27)पुत्र अब्दुलरसीद, घनश्याम (28)पुत्र बालूसिंह दांगी निवासी बटावदा, विक्रम (32)पुत्र दुलेसिंह निवासी झाड़मउ, मेहरबानसिंह (27)पुत्र शिवसिंह सौंधिया, सत्यनारायण (35)पुत्र भैरुसिंह सौंधिया और जगदीश (25)पुत्र घनश्याम मेवाड़े शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 12 हजार 660 रुपए नकद व ताश पत्ते जब्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Explore our articles