राजगढ़: (Rajgarh) जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुरफूटिया में रहने वाली दलित नाबालिग ने भंडावद में रहने वाले युवक पर रास्ते में पीछा कर छेड़खानी करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बुधवार को मौके से फरार आरोपित के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम फतेहपुरफुटिया निवासी नाबालिग किशोरी ने बताया कि बीती शाम बाजार से घर तरफ जा रही थी तभी ग्राम भंडावद निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामनारायण किरार ने रास्ते में पीछा करते हुए छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 354, 354(डी), 506, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


