spot_img

Darrang: राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर हादसे में युवक की मौत

दरंग: (Darrang) दरंग जिला के दलगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग-15 पर बीती रात एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाला युवक दलगांव चाराली इलाके में स्थित एक होटल का कर्मचारी था। युवक की पहचान कौपाटी नेपालीगांव निवासी किसन दास (28) के रूप में हुई है। युवक को बीती रात में दलगांव चाराली में डाकघर के सामने किसी अज्ञात वाहन में ठोकर मार दिया, जिसके चलते उसकी मौत हो गयी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। साथ ही इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

Explore our articles